{"_id":"5adb7abb4f1c1bb56a8b564f","slug":"121524333243-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने डीजे मालिक को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने डीजे मालिक को पीटा, केस दर्ज
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनबढ़ों ने डीजे मालिक को पीटा, केस दर्ज
सोनभद्र। नगर में स्थित होटल में शुक्रवार की रात आई बारात में डीजे बजाने को लेकर मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने डीजे मालिक अमित केशरी (22) की पिटाई कर दी। पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले भाग निकले। अमित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रात करीब 11 बजे कुछ युवकों ने अमित से डीजे बजाने के दबाव देने लगे। समय अधिक होने का हवाला देने के बाद भी युवक नहीं माने। इससे नाराज होकर युवकों ने अमित को पीट दिया। इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तो विवाद करने वाले भागने लगे। पुलिस ने मारपीट के आरोप में एक युवक को हिरासत में ले लिया। घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज के दीप नगर निवासी अमित केशरी की तहरीर पर गप्पू और तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।