{"_id":"5ab3e6364f1c1be73f8b4654","slug":"121521739318-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट स्तर के कराटे खिलाड़ी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट स्तर के कराटे खिलाड़ी की हादसे में मौत
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। गुरुवार दोपहर नवानगर थाना क्षेत्र के माजन कला गांव के पास हुए सड़क हादसे में स्टेट स्तर के कराटे खिलाड़ी की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल दो गंभीर लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
कराटे खिलाड़ी पंकज सिंह (34) किसी कार्य से बाइक पर दो साथियों के साथ जिला मुख्यालय बैढ़न निकले थे। इसी बीच माजन कला गांव के पास बैढ़न-जयंत मार्ग पर सामने से आ रही नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। पंकज सिंह निवासी निगाही कालोनी की मौके पर मौत हो गई। अरुण कुशवाहा (26) निवासी नवानगर व ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा (25) निवासी गांव गढ़ी जिला रीवा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना के कुछ देर बाद पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा भी पहुंच गए। इसके बाद घायलों को नेहरू अस्पताल भेजवाया गया। डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। एएसपी श्री शर्मा ने बताया कि पंकज के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। घटना के बाद बस को छोड़ फरार चालक की तलाश की जा रही है।