{"_id":"5a282e364f1c1bc5758b7630","slug":"121512582710-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में कई सरकारी दफ्तरों का टूटा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में कई सरकारी दफ्तरों का टूटा ताला
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबटर्सगंज ब्लॉक में बीती रात चोरों ने प्रमुख पंकज सिंह, मनरेगा दफ्तर, कृषि विभाग के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ दिया। बुधवार को कर्मचारी दफ़्तर पर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। संयोग रहा कि चोर कोई पत्रावली या सामान नहीं ले गए।
मंगलवार की देर रात चोरों ने राबर्ट्सगंज के ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, मनरेगा, कृषि विभाग के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने रुपये चोरी करने की नियत से रैक और आलमारी को खंगाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। उधर, एआरटीओ दफ्तर के समीप एक गुमटी का ताला भी चोरों ने तोड़ा, लेकिन यहां भी एक रुपये नहीं मिला। बुधवार की सुबह नौ बजे ब्लॉक में ड्यूटी पर कर्मचारी गए तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। हालांकि कोई सामान गायब न होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।इस संबंध में सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने का कहना है कि ताला टूटने की सूचना किसी ने नहीं दी है। फिर भी ताला तोड़ने वालों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।