{"_id":"5ca241d9bdec221446319163","slug":"11554137561-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान में लगी आग गेहूं जलकर हुआ खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिहान में लगी आग गेहूं जलकर हुआ खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजानी गांव निवासी एक किसान के खलिहान में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से खलिहान में रखी फसल जलकर राख हो गई।
अंजानी ग्राम पंचायत के बकरीहवा टोला निवासी श्याम बिहारी गोंड गेहूं की फसल को काटकर खलिहान में रख कर उसकी कटाई के लिए थ्रेशर मशीन की तलाश कर रहे थे, तभी सोमवार को खलिहान में आग की लौ उठते देख श्याम बिहारी हक्का-बक्का रह गया। बताया जा रहा है कि आग के विकराल रूप के कारण गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई। आग ने अगल-बगल स्थित आम एवं महुआ के पेड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों पेड़ बुरी तरह से झुलस गए। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया परंतु घटना में श्याम बिहारी के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। श्याम बिहारी ने बताया कि किसानी ही उसका प्रमुख धंधा है इसी से वह अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता है। लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की है।