{"_id":"5c5dc5aebdec2273a1356445","slug":"11549649326-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के चक्कर में ट्रक से कुचल गया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के चक्कर में ट्रक से कुचल गया बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर/रामगढ़ (सोनभद्र)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पन्नूगंज सब स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मृतक की मां और उसका छोटा भाई दूर जा गिरे, जिससे दोनों बच गए। ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डूमरिया गांव निवासी उमेश (26) पुत्र प्रभु शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी मां और छोटे भाई को बाइक पर बैठाकर पन्नूगंज क्षेत्र मेें स्थित रामगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। वह पन्नूगंज सब स्टेशन के पास पहुंचा ही था कि इस दौरान आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उसकी मां और उसका छोटा भाई दूर जा गिरे, जबकि उमेश सड़क पर ही गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बाइक सवार कोई भी व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव के पास एक ट्रैक्टर के धक्के से बाइक पर सवार बाल गोविंद (30) पुत्र नान्हक व अवधेश (28) पुत्र अशर्फी यादव निवासी डडिहरा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से बाल गोविंद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल अवधेश ने बताया कि दोनों लोग किसी काम से सुपाचुआं गांव जा रहे थे कि रास्ते में एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया।