{"_id":"5c23c21fbdec2257216b8a09","slug":"11545847327-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर कोटेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरकर कोटेदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धरमौली गांव में मंगलवार को देर रात ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गांव का कोटेदार था और गांव के ही किसी पट्टीदार के दाह संस्कार में भाग लेकर घर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धरमौली निवासी फूलचंद्र (55) पुत्र स्व. सुखदेव गांव का कोटेदार है। मंगलवार को गांव में ही रहने वाले उसके किसी पट्टीदार की मौत हो गई थी। उसका दाह संस्कार करने के लिए फूलचंद्र गांव के ही कुछ लोगों के साथ मिर्जापुर गया था। दाह संस्कार के बाद देर रात करीब दर्जन भर लोग ट्रैक्टर व उससे जुड़े ट्राली पर बैठकर घर वापस लौट रहे थे। फूलचंद्र ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा हुआ था। रात्रि करीब नौ बजे जब ट्रैक्टर गांव में फूलचंद्र के घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर पहुँचा, उसी समय फूलचंद्र अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिर पड़ा। इस हादसे में फूलचंद्र ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुँचे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।