फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   निकाय क्षेत्र के दायरे में आने वालों का जमा होगा शस्त्र

निकाय क्षेत्र के दायरे में आने वालों का जमा होगा शस्त्र

Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
निकाय क्षेत्र के दायरे में आने वालों का जमा होगा शस्त्र
सोनभद्र नगर निकाय चुनाव की भले ही अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई हो, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से दिशा-निर्देश आने लगे हैं। इसमें निकाय क्षेत्र के 10 किमी के दायरे में आने वाले नागरिकों का शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बताते चले कि निर्वाचन आयोग से नगरीय निकाय चुनाव के लिए भले ही अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है। आपराधिक किस्म के लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में निकाय चुनाव के लिए 46 मतदान केंद्र एवं 142 मतदेय स्थल बनाए गए है। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में 14 मतदान केंद्र, 44 बूथ, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में पांच मतदान केंद्र, दस मतदेय स्थल, चोपन में तीन मतदान केंद्र 11 बूथ, ओबरा में आठ मतदान केंद्र 33 बूथ, घोरावल में चार मतदान केेंद्र, 10 मतदेय स्थल, दुद्धी में तीन मतदान केंद्र 11 मतदेय स्थल, पिपरी में पांच मतदान केंद्र, 12 बूथ और रेणुकूट नगर पंचायत में चार मतदान केंद्र 11 बूथ बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि सभी सीओ को थाना प्रभारियों के माध्यम से चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही निकाय क्षेत्र के दस किमी के दायरे में आने वाले गांवों के शस्त्र लाइसेंधारियों का असलहा जमा करवाने और आपराधिक किस्म के लोगों केे खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि आयोग के निर्देशानुसार चुनाव कराने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed