{"_id":"5b2fdbb44f1c1bf36e8b9c1b","slug":"101529863092-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर ठीक न करने पर भड़के, कर्मियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर ठीक न करने पर भड़के, कर्मियों को लगाई फटकार
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। विद्युत वितरण खंड पिपरी के एक्सईएन लक्ष्मीशंकर ने रविवार की दोपहर डूमरडीहा और अमवार उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां जले ब्रेकर की अब तक मरम्मत न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कर्मचारियों को फटकार लगाया।
एक्सईएन ने बताया कि अमवार विद्युत उपकेंद्र के जले ब्रेकर को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगा दिया गया है। 24 घंटे में उसकी मरम्मत कराने और विद्युत आपूर्ति कराने का निर्देश दिया गया है। सब ठीक ठाक रहा तो अमवार विद्युत उपकेंद्र से अन्य क्षेत्रों के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। डूमरडीहा विद्युत उपकेंद्र के जले ब्रेकर के बारे में उन्होंने कहा कि इसे भी हफ्ते भर के अंदर जले ब्रेकर को ठीक कराये जाने का कार्य किये जाने की संभावना है। उन्होंने कर्मचारियों को विद्युत उपकेंद्रों का सही से देखभाल करने का निर्दंश दिया है। सब स्टेशनों से किसी भी प्रकार की विद्युत आपूर्ति में लापरवाही की गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दो दिनों से ब्रेकर जल जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप है।