फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   10 kg ganja recovered from car, smuggler arrested

Sonebhadra News: कार से 10 किग्रा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
10 kg ganja recovered from car, smuggler arrested
बभनी। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को दस किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त इंडिगो कार भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए तस्कर को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन की खैरवा टोला मोड़ चपकी के पास तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान चपकी निवासी सद्दाम शेख को पकड़ा गया। उसकी कार के अंदर 10 किलोग्राम गांजा रखा हुआ था। यह गांजा वह अंबिकापुर से खरीदकर लाया था। उसके पास से गांजा बिक्री के 40 हजार रुपये भी बरामद हुए। बताया कि गांजा तस्कर को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। कार को सीज कर दिया गया। गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी के साथ एसआई वीर बहादुर चौधरी, हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार यादव, भरत यादव, कांस्टेबल जय प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed