फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.56 crore to the displaced found

विस्थापितों को मिले 1.56 करोड़

Sat, 03 Oct 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 03 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
1.56 crore to the displaced found
तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित विदेशी अतिथि गृह में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शुक्रवार को 24 विस्थापित परिवारों को मुआवजे के रूप में 1.56 करोड़ का चेक वितरित किया गया।
विज्ञापन


इनके पुनर्वास लाभ का मामला लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ था।

क्षेत्रीय लेखपाल के साथ ही अन्य राजस्व कर्मी, विस्थापितों की अगुवाई कर रहे पंकज मिश्र, हरदेव सिंह, राकेश कुमार बैसवार, मुकेश पांडेय आदि ने चेक वितरण कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार  कुलडोमरी, औड़ी, अनपरा और पिपरी के अब तक 1022 किसानों एवं आश्रितों को राज्य सरकार पुनर्वास लाभ के रूप में 31 करोड़ रुपए वितरित कर चुकी है।
विज्ञापन


उधर, इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले पंकज मिश्रा के मुताबिक अनपरा तापीय परियोजना के परियोजना प्रभावित परिवारों की संख्या पुनर्वास एवं पुर्नस्थापन नीति 2003 के अनुसार 15 हजार से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुनर्वास लाभ के साथ विस्थापित परिवारों को सेवायोजन का भी लाभ दिए जाने की मांग की। बताया कि धारा चार और वर्ग चार की जमीनों का मुआवजा न दिए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में छह अक्तूबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित है।

उम्मीद है कि यह तिथि विस्थापितों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed