फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1.4 lakh workers got maintenance allowance

1.4 लाख श्रमिकों को मिला भरण पोषण भत्ता

Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
1.4 lakh workers got maintenance allowance
विकास भवन में श्रम विभाग कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : SONBHADRA
जिले के करीब 1.4 लाख श्रमिकों के बैंक खाते में सोमवार को एक-एक हजार रुपये भरण पोषण भत्ता शासन की तरफ से भेजा गया है। विकास भवन में श्रमिकों को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। ई-श्रम कार्डधारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दो लाख का दुर्घटना बीमा और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पांच लाख का कैशलेस इलाज एवं अन्य अनेेक केंद्र व राज्य की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में अब तक करीब 5.4 लाख श्रमिक पंजीकरण करा चुके हैं। सोमवार को जिले के 1,04,865 श्रमिकों के खाते में दो महीने का मिलाकर एक-एक हजार रुपये भरण पोषण भत्ता भेजा गया। इसके साथ ही विकास भवन स्थित मीटिंग हॉल में डेढ़ सौ श्रमिकों को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। श्रमिकों से सीएम के वार्ता का भी कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन जिले के श्रमिकों से सीएम की वार्ता नहीं हुई। भरण पोषण भत्ता मिलने पर श्रमिकों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी चोपन सुयस पांडेय, अजयानंद त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed