{"_id":"6aac35bec85b8cd66e02bd96","slug":"youths-body-found-hanging-in-neighbors-veranda-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164086-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पड़ोसी के बरामदे में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पड़ोसी के बरामदे में लटका मिला युवक का शव
Fri, 18 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
महोली। अमिलिया गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव पड़ोसी के खाली पड़े मकान के बरामदे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच जारी है।
परिजनों के अनुसार अमिलिया निवासी प्रेमशंकर (22) का बुधवार को पत्नी मोहिनी से विवाद हुआ था। विवाद की सूचना मोहिनी ने पुलिस को दी थी। पुलिस प्रेमशंकर और उनके माता-पिता को कोतवाली ले गई थी। वहां दोनों पक्षों को समझाने के बाद देर शाम सभी को घर भेज दिया गया था।
बृहस्पतिवार सुबह प्रेमशंकर का शव उनके पड़ोसी पंचम के खाली पड़े मकान के बरामदे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पिता विजय पाल ने बताया कि प्रेमशंकर ने करीब छह माह पहले अपनी पसंद से पिसावां के मूड़ासानी गांव के मजरा कोठार पुरवा निवासी मोहिनी से विवाह किया था। पिता के अनुसार दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।