{"_id":"684c6f769bf7f1e767027146","slug":"youth-selected-in-police-and-air-force-were-honored-sitapur-news-c-102-1-stp1003-134307-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस व वायुसेना में चयनित युवाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस व वायुसेना में चयनित युवाओं को किया सम्मानित
Sat, 14 Jun 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। ठाकुर परशुराम इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को पुलिस व एयरफोर्स में चयनित युवाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया। आयोजक सुधीर चौहान ने नवचयनित युवक और युवतियों का माल्यार्पण किया तथा उनको मेडल व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। कहा कि वर्दी पर दाग न लगने देना। ईमानदारी से देशसेवा करते हुए कर्तव्यों का पालन करना। कार्यक्रम में 10 युवाओं और तीन युवतियों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री रोहित सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दीपू गुप्ता, सुरेंद्र विक्रम सिंह, बिजेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, इंडिया सिंह, रितेश सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।
इनको मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश पुलिस बैच 2023 में चयनित अंजली सिंह, अंशिका शुक्ला, रोशनी यादव, विश्वप्रताप सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, रमनपाल सिंह, सौरभ सिंह, आदर्श पांडेय, इरफान अली, दीपक पाल, राहुल शुक्ला, रूपेंद्र शुक्ला तथा वायुसेना 2024 बैच में चयनित नागेंद्र सिंह को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।