{"_id":"6aaed65c740b10f5fb084f4c","slug":"fir-against-three-including-school-manager-in-religious-conversion-case-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164258-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धर्म परिवर्तन मामले में स्कूल प्रबंधक समेत तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धर्म परिवर्तन मामले में स्कूल प्रबंधक समेत तीन पर प्राथमिकी
Sun, 20 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
बेहटा। तंबौर कस्बे में संचालित रेडियस इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ भेदभाव करने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री की तहरीर पर विद्यालय के प्रबंधक अजीज गौरी, प्रधानाचार्य मोहम्मद एजाज अहमद व एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सीओ लहरपुर अभिषेक के अनुसार आरोपों की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
रेउसा क्षेत्र के कलनापुर निवासी विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री उत्तम सिंह ने आरोप लगाया कि रेडियस इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को दूसरे धर्म से संबंधित किताबें दी जाती हैं। आरोप है कि अगले दिन उन्हीं किताबों में दी गई सामग्री के आधार पर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नों का सही जवाब न दे पाने पर उन्हें अपमानित किया जाता है। आरोप लगाया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों और अभिभावकों को भी धर्म विशेष से संबंधित किताबें वितरित की गईं। विहिप पदाधिकारी ने इसे धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने वाला कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की।