फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fields submerged and crops destroyed due to the swelling of the Kevani River.

Sitapur News: केवानी नदी में उफान से खेत जलमग्न, फसलें हुईं बर्बाद

Sun, 20 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 20 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fields submerged and crops destroyed due to the swelling of the Kevani River.
जहांगीराबाद। केवानी नदी में उफान से जहांगीराबाद सहित आसपास के 10 से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। करीब एक सप्ताह से खेतों में पानी भरा होने के कारण 500 बीघा से अधिक क्षेत्र में धान, उड़द, मक्का, अरहर, ज्वार और गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि कई फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन अब तक क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

किसान विजय कुमार ने बताया कि नदी में पानी छोड़े जाने से हर वर्ष फसलों को नुकसान होता है, लेकिन इस बार कई वर्षों बाद इतनी गंभीर स्थिति बनी है। धान, उड़द और अरहर की फसल डूबकर नष्ट हो गई, जबकि मक्का, ज्वार और गन्ने को भी भारी क्षति पहुंची है। मंगूलाल गौड़ ने बताया कि करीब एक सप्ताह से खेतों में पानी भरा है। पानी में डूबी फसलें बर्बाद हो गई हैं। अनूप कुमार, संजय कुमार व वेद प्रकाश इत्यादि ने बताया कि पानी भरने से खेत में तैयार मक्का, धान, उड़द, अरहर, ज्वार व मक्का समेत गन्ने की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने जहांगीराबाद, छठवान, देवरिया खुर्द सहित प्रभावित गांवों को बाढ़ प्रभावित घोषित करते हुए फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया है।
विज्ञापन

बाढ़ राहत किट दिए जाने की मांग
लहरपुर। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने शनिवार को क्षेत्र के ग्राम दोनवा, डंडपुरवा, दहेली, पट्टी, कुसेपा, नाउन पुरवा, रमपुरवा, रतौली, मुसियाना, सोंसरी आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों की बात को सुना और उनकी शिकायतों को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। भ्रमण के दौरान अधिकांश ग्रामीणों ने बाढ़ राहत किट और धान की फसल के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिए जाने की मांग की। तमाम ग्रामीणों ने पेंशन ने मिलने की भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed