फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Prisoner dies after breathing difficulties

Sitapur News: सांस लेने में दिक्कत के बाद कैदी की मौत

Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Prisoner dies after breathing difficulties
सीतापुर। जिला कारागार में निरुद्ध सजायाफ्ता कैदी की शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मछरहेटा के शाहपुर केसरा निवासी लोने (74) के खिलाफ तालगांव पुलिस ने वर्ष 2013 में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के बाद वर्ष 2022 में अदालत ने उसे 15 वर्ष की सजा सुनाई थी। शनिवार को अचानक लोने को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसकी हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक प्रीति यादव ने बताया कि कैदी काफी समय से बीमार चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed