{"_id":"6aaed466767b80aee40a4f99","slug":"fresh-pugmarks-of-a-tigress-found-again-in-the-sisendi-forest-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164263-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सिसेंडी के जंगल में फिर मिले बाघिन के ताजा पगचिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सिसेंडी के जंगल में फिर मिले बाघिन के ताजा पगचिह्न
Sat, 19 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
संदना। बाघिन की तलाश के 63वें दिन शनिवार को सिसेंडी के पास जंगल में ताजा पगचिह्न मिलने से इलाके के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में बाघिन के पगचिह्न मिले थे। लगातार दो दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर निशान मिलने के बाद वन विभाग ने संभावित इलाकों में निगरानी और काॅम्बिंग तेज कर दी है।
शनिवार को जंगल में पगचिह्न दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई। टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद वनकर्मियों ने आसपास के जंगल और खेतों में काॅम्बिंग भी की। टीम पैरों के निशान के आधार पर बाघिन के संभावित आवागमन वाले रास्तों को चिह्नित करने का प्रयास करने में जुटी है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा अकेले खेत और जंगल की ओर न जाने की सलाह भी दी गई है। रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि सिसेंडी के पास जंगल में बाघिन के पंजों के निशान मिले हैं। मौके पर जांच के बाद आसपास के क्षेत्र में कांबिंग कर बाघिन की तलाश कराई जा रही है। उधर, रामपुर खेवटा के जंगल में भी शनिवार को तेंदुए के पंजे के निशान मिले थे। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए छोटे जंगल में पिंजरा लगाया गया है।