फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies after bike hits pole

Sitapur News: पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 25 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike hits pole
सुखमी की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
पिसावां। कुतुबनगर मार्ग पर मुल्लाभीरी गांव के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आई भैंस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक का हेलमेट टूट गया। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदोई के पिहानी के टंडौरा निवासी सुखमी लाल (45) जडौरा निवासी रिश्तेदार लखपति (50) के साथ किसी कार्य से सीतापुर आए थे। देर शाम हरदोई लौटते समय मुल्लाभीरी के पास अचानक सड़क पर भैंस आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान सुखमी लाल ने दम तोड़ दिया। लखपति का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया है। घटनास्थल से एक बोरी में पूजन सामग्री, लाल झंडा और नारियल मिला है। जांच की जा रही है।

सुखमी की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

सुखमी की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed