फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth dies after being shot under suspicious circumstances

Sitapur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत

Sat, 12 Oct 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being shot under suspicious circumstances
सीतापुर (रामकोट)। दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम वनचेतना पार्क आये युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार युवक ने खुद को अवैध असलहे से गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना कमलापुर के गांव कम्हरिया निवासी सिद्धार्थ मिश्र (22) घर से वनचेतना (इलसिया) पार्क जाने की बात कहकर दोस्त राकेश पाल के साथ निकला था। सिद्धार्थ ने महोली निवासी अपने मामा अरुण कुमार शुक्ला को भी मौके से बुला लिया।
विज्ञापन

पार्क में दोनों से नित्यक्रिया जाने की बात कहकर सिद्धार्थ ने उन्हें पार्क के गेट के सामने रोक दिया। इसके बाद वह कुछ दूर ही झाड़ियों में चला गया। अचानक वहां से गोली चलने की आवाज आयी। आवाज सुनकर गेट के सामने खड़े दोनों लोग भागकर गये तो देखा कि सिद्धार्थ झाड़ियों में मृत पड़ा था। उनके सिर में गोली लगी थी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध था असलहा, परिजनों के बयान दर्ज
पुलिस के मुताबिक मौके पर अवैध असलहा बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जिस हाथ से गोली चली उस हाथ पर खून के छींटे पाये गये हैं। युवक ने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं चल सका है। परिजनों के बयान दर्ज कराये जाने के साथ ही मौके पर मौजूद दोनों लोगों का मोबाइल भी पुलिस ने जांच के लिये अपने पास रखा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed