{"_id":"625473bbfb701700d2730140","slug":"youth-died-in-pond-sitapur-news-lko6256945141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला देखने गए युवक की तीर्थ में डूब कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला देखने गए युवक की तीर्थ में डूब कर मौत
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मेला देखने गए एक युवक की सोमवार को चक्रतीर्थ में डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
महोली कस्बे के अवस्थी टोला निवासी अंकुर बाजपेई (32) पुत्र अनिल बाजपेई सील्हापुर गांव के सिलहट देवी मंदिर में मेला देखने सोमवार को गया था। शाम के समय वह मंदिर के निकट बने चक्रतीर्थ में स्नान करने चला गया, जहां वह अचानक डूबने लगा। युवक को डूबता देखकर मेला देखने आए लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया।
मेले में अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को तीर्थ से बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ केंद्र महोली पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता ने पोस्टमार्टम न कराए जाने की लिखित सूचना दी, इसके बाद शव को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
पुलिस मृतक के घर पर पहुंची, जहां पर पंचनामा की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर महोली अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।