{"_id":"67e2f6ae740ace08b304616a","slug":"young-man-fell-from-train-condition-critical-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129186-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर
Wed, 26 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात ट्रेन से एक युवक ट्रैक पर गिर गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
गोंडा से सीतापुर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार रात करीब आठ बजे उनेरा गांव के पास से गुजरी। ट्रेन के गेट पर खड़ा युवक अचानक चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिर गया। युवक को ट्रेन से गिरते देख उनेरा निवासी इंद्रेश कुमार ने युवक को किसी तरह पटरियों से हटाया। बताया कि उसी समय दूसरी ट्रेन उस ट्रैक पर आने वाली थी।
बताया कि अगर वह युवक को पटरी से नहीं खींचते तो वह दूसरी ट्रेन से कट जाता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि करीब 26 वर्षीय युवक ट्रेन से गिरा था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।