फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   You came out on Sitapur Highway with your life on your palm

सीतापुर हाईवे पर जान हथेली पर लेकर ही निकले आप

Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
You came out on Sitapur Highway with your life on your palm
सीतापुर हाईवे पर कटीली के पास सड़क पर भरा पानी। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लगातार हुई बारिश ने जिले की सभी सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया, लेकिन बारिश के बाद सबसे खतरनाक सफर सीतापुर-बरेली हाईवे पर रहा।
विज्ञापन

हाईवे ताल तलैया की शक्ल में नजर आया। लोगों को आवागमन करने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या कटीली चौकी के सामने से गुजरने में हुई। पूरे दिन लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

सीतापुर से बरेली हाईवे को फोरलेन बनाने का काम 2009 से चल रहा है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में सीतापुर से बरेली के बीच सफर करना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या से सीतापुर से महोली के बीच में होती है। सीतापुर से निकलने से बाईपास के बाद से खतरों का सफर शुरू हो जाता है। जगह-जगह सड़कें पर खुदी पड़ी हैं। बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हैं।
वहीं सबसे अधिक समस्या हाईवे पर पड़ने वाली पुलिस चौकी के सामने की सड़क है। यहां करीब 500 से 700 मीटर की दूरी में हाईवे पूरी तरह से खस्ताहाल हो गया है। इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि जरा सी चूक होते ही हादसा होते देर नहीं लगेगा।
लोग हर दिन जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। गुरुवार को ही बारिश होने के बाद कटीली चौकी के सामने से गुजरना खतरे से खाली नहीं था। गड्ढों मे पानी भर गया है और बाकी सड़क पर पानी भरा है।

ऐसे में ट्रक, कार, बाइक सवारों को जान हथेली पर लेकर यहां से गुजरते दिखे। वाहन हिचकोले खाते हुए निकले रहे थे, जिसे देखकर लोगों में डर भी था। जरा सी चूक हुई तो वाहन पलट सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed