फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026: इस बार छह टीमें टी20 लीग का हिस्सा; यहां देखें हर स्क्वॉड और पूरा शेड्यूल

Tue, 06 Oct 2026 07:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Oct 2026 07:39 AM IST
सार

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इस बार छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी उतर रहे हैं। भारत की टीम में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान और रॉबिन उथप्पा जैसे सितारे हैं। लीग चरण के बाद 16 अक्तूबर को दो सेमीफाइनल और 18 अक्तूबर को फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन
World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
डब्ल्यूसीएल - फोटो : ANI

विस्तार

क्रिकेट के पुराने सितारों को एक बार फिर मैदान पर देखने का इंतजार खत्म हो चुका है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इस बार छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने से सात की जगह अब छह टीमें हैं। टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

विज्ञापन


भारत के पास युवराज सिंह, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा और क्रिस लिन जैसे दिग्गज हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम में एबी डिविलियर्स और फाफ डुप्लेसिस आकर्षण का केंद्र हैं। वेस्टइंडीज के पास क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल जैसे बड़े नाम हैं।

विज्ञापन

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
2007 में 19 सितंबर को बरसा था युवराज का कहर - फोटो : ICC/Twitter

भारत की टीम में युवराज से लेकर हरभजन तक
भारत चैंपियंस की टीम में अनुभवी और विस्फोटक खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। अंबाती रायुडू बल्लेबाजी विभाग में हैं, जबकि युवराज सिंह, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, पवन नेगी और ऋषि धवन ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन देते हैं। रॉबिन उथप्पा विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी विभाग में मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, वरुण एरॉन, हरभजन सिंह, पीयूष चावला और अभिमन्यु मिथुन शामिल हैं।

भारत चैंपियंस स्क्वॉड: अंबाती रायुडू, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, पवन नेगी, ऋषि धवन, रॉबिन उथप्पा, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, वरुण एरॉन, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, अभिमन्यु मिथुन

भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ की थी। इस मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में 196/7 का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को 16.2 ओवर में 150 रन पर समेटकर 46 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 21 रन से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
शाहिद अफरीदी - फोटो : PSL

पाकिस्तान चैंपियंस ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खेलने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टीम ने सोमवार को टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की। पाकिस्तान चैंपियंस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि टीम पीसीबी के फैसले का सम्मान करती है, लेकिन इस बात से निराश है कि उसके खिलाड़ियों को दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान चैंपियंस का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलेगा। पाकिस्तान चैंपियंस की टीम भी कई बड़े नामों से सजी थी। शाहिद अफरीदी और मोहम्मद हफीज जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में शामिल थे। पर अब ये टीम खेलती नहीं दिखाई देगी।

पाकिस्तान चैंपियंस स्क्वॉड: शरजील खान, आसिफ अली, मोहम्मद हफीज, इफ्तिखार अहमद, उमर अमीन, शाहिद अफरीदी, आसिफ अफरीदी, कामरान अकमल, आमेर यामिन, सोहैल तनवीर, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, रुम्मान रईस

विज्ञापन

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
शाकिब अल हसन - फोटो : ICC/T20 World Cup

बांग्लादेश के पास शाकिब और महमूदुल्लाह
बांग्लादेश चैंपियंस की टीम में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई जाने-पहचाने चेहरे हैं। शाकिब अल हसन और महमूदुल्लाह टीम के सबसे बड़े नामों में शामिल हैं। मोहम्मद अशरफुल, इमरुल कायेस, जहुरुल इस्लाम, रोनी तालुकदार और नासिर हुसैन जैसे खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

बांग्लादेश चैंपियंस स्क्वॉड: इमरुल कायेस, जहुरुल इस्लाम, मोहम्मद अशरफुल, महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन, रोनी तालुकदार, नासिर हुसैन, शुभागता होम, जियाउर रहमान, फजले महमूद, अराफात सनी, कमरुल इस्लाम, एनामुल हक जूनियर

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
डेविड वॉर्नर - फोटो : ANI

ऑस्ट्रेलिया के पास वॉर्नर-ख्वाजा और क्रिस लिन
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की बल्लेबाजी लाइनअप में डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा और क्रिस लिन जैसे बड़े नाम हैं। डी'आर्सी शॉर्ट, रॉब क्विनी और नाथन रियरडन भी टीम में शामिल हैं। बेन डंक विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में हैं। गेंदबाजी में केन रिचर्डसन, बेन हिल्फेनहॉस, जेम्स पैटिनसन, फवाद अहमद, बेन लॉफलिन और एंड्रयू टाय जैसे नाम हैं।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस स्क्वॉड: क्रिस लिन, डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, डी'आर्सी शॉर्ट, रॉब क्विनी, नाथन रियरडन, बेन डंक, केन रिचर्डसन, बेन हिल्फेनहॉस, जेम्स पैटिनसन, फवाद अहमद, बेन लॉफलिन, एंड्रयू टाय

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
रवि बोपारा - फोटो : Twitter

इंग्लैंड में मोईन अली और जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड चैंपियंस की टीम में जेसन रॉय, डेविड मलान, मोईन अली, रवि बोपारा, समित पटेल और जो डेनली जैसे खिलाड़ी हैं। फिल मस्टर्ड और टिम एंब्रोस विकेटकीपर के विकल्प हैं। गेंदबाजी में लियाम प्लंकेट, अजमल शहजाद, रयान साइडबॉटम, मोंटी पनेसर, स्टुअर्ट मीकर और सर जेम्स एंडरसन शामिल हैं।

इंग्लैंड चैंपियंस स्क्वॉड: जेसन रॉय, डेविड मलान, मोईन अली, रवि बोपारा, समित पटेल, जो डेनली, फिल मस्टर्ड, टिम एंब्रोस, लियाम प्लंकेट, अजमल शहजाद, रयान साइडबॉटम, मोंटी पनेसर, स्टुअर्ट मीकर, सर जेम्स एंडरसन

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
एबी डिविलियर्स - फोटो : Twitter

दक्षिण अफ्रीका की टीम में एबी डिविलियर्स और फाफ
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की टीम में एबी डिविलियर्स और फाफ डुप्लेसिस जैसे दिग्गज हैं। रिचर्ड लेवी, सरेल एरवी और कॉलिन इंग्राम भी बल्लेबाजी विभाग का हिस्सा हैं। अल्बी मॉर्केल और जेपी डुमिनी ऑलराउंडर के तौर पर टीम को मजबूती देते हैं। डेन विलास और मोर्ने वान विक विकेटकीपर विकल्प हैं।

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस स्क्वॉड: फाफ डुप्लेसिस, रिचर्ड लेवी, सरेल एरवी, कॉलिन इंग्राम, अल्बी मॉर्केल, जेपी डुमिनी, एबी डिविलियर्स, डेन विलास, मोर्ने वान विक, हार्डस विलजोन, वेन पार्नेल, इमरान ताहिर, डुआने ओलिवियर, आरोन फांगिसो

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
आंद्रे रसेल (फाइल) - फोटो : एएनआई

वेस्टइंडीज में गेल-रसेल और ब्रावो
वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम शायद टूर्नामेंट की सबसे विस्फोटक टीमों में से एक है। क्रिस गेल के साथ लेंडल सिमंस और शिवनारायण चंद्रपॉल बल्लेबाजी में हैं। ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रेथवेट, आंद्रे रसेल और रेयाड एमरिट ऑलराउंड विकल्प हैं। चैडविक वॉल्टन और आंद्रे फ्लेचर विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। शेल्डन कॉटरेल, फिडेल एडवर्ड्स, सुलेमान बेन और निकिता मिलर गेंदबाजी विभाग में हैं।

वेस्टइंडीज चैंपियंस स्क्वॉड: क्रिस गेल, लेंडल सिमंस, शिवनारायण चंद्रपॉल, ड्वेन ब्रावो, डेव मोहम्मद, कार्लोस ब्रेथवेट, आंद्रे रसेल, रेयाड एमरिट, चैडविक वॉल्टन, आंद्रे फ्लेचर, शेल्डन कॉटरेल, फिडेल एडवर्ड्स, सुलेमान बेन, निकिता मिलर

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स - फोटो : Twitter

अब तक क्या हुआ? भारत ने जीता पहला मुकाबला
टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्तूबर को भारत चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मुकाबले से हुई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196/7 का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को 150 रन पर समेट दिया। भारत ने यह मुकाबला 46 रन से जीता। उसी दिन पाकिस्तान चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस के बीच मुकाबला तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया।

चार अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को 97 रन से हराया। इसके बाद इंग्लैंड चैंपियंस ने भारत को 21 रन से मात दी। पांच अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान और बांग्लादेश-इंग्लैंड के मुकाबले निर्धारित हैं। यानी दिए गए शेड्यूल के अनुसार इस चरण तक छह मैच नंबर आ चुके हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से स्थगित दूसरा मैच अभी खेला नहीं गया है।

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
धवन-उथप्पा और फर्ग्यूसन - फोटो : instagram

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का पूरा शेड्यूल
(पहले पाकिस्तान के मैच शेड्यूल थे, पर अब टीम के हट जाने से सारे मैच रद्द करार दिए जाएंगे।) 

मैच मुकाबला जगह तारीख भारतीय समय
पहला भारत चैंपियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस
भारत 46 रन से जीता
शारजाह 3 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
दूसरा पाकिस्तान चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस
मैच तकनीकी कारणों से रद्द
शारजाह 3 अक्तूबर रात 9:00 बजे
तीसरा दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस
द. अफ्रीका 97 रन से जीता
शारजाह 4 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
चौथा इंग्लैंड चैंपियंस vs भारत चैंपियंस
इंग्लैंड 21 रन से जीता
शारजाह 4 अक्तूबर रात 9:00 बजे
पांचवां ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस शारजाह 5 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
छठा बांग्लादेश चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस शारजाह 5 अक्तूबर रात 9:00 बजे
सातवां भारत चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस शारजाह 6 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
आठवां पाकिस्तान चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह 6 अक्तूबर रात 9:00 बजे
नौवां ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस शारजाह 7 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
10वां इंग्लैंड चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह 7 अक्तूबर रात 9:00 बजे
11वां ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस शारजाह 9 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
12वां बांग्लादेश चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह 9 अक्तूबर रात 9:00 बजे
13वां इंग्लैंड चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस शारजाह 10 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
14वां भारत चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस शारजाह 10 अक्तूबर रात 9:00 बजे
15वां ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह 11 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
16वां भारत चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस शारजाह 11 अक्तूबर रात 9:00 बजे
17वां पाकिस्तान चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस शारजाह 12 अक्तूबर रात 9:00 बजे
18वां ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस शारजाह 13 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
19वां भारत चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस शारजाह 13 अक्तूबर रात 9:00 बजे
20वां इंग्लैंड चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस शारजाह 14 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
21वां बांग्लादेश चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस शारजाह 14 अक्तूबर रात 9:00 बजे
सेमीफाइनल-1 पहला सेमीफाइनल शारजाह 16 अक्तूबर शाम 5:00 बजे
सेमीफाइनल-2 दूसरा सेमीफाइनल शारजाह 16 अक्तूबर रात 9:00 बजे
फाइनल फाइनल शारजाह 18 अक्तूबर शाम 5:00 बजे

World Championship Of Legends 2026: Full Squads, Schedule And Fixtures Of All Teams
युवराज और अफरीदी - फोटो : ANI
भारत के मुकाबलों पर खास नजर
भारत चैंपियंस को लीग चरण में अभी दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसी टीमों से भिड़ना है। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्तूबर को रात नौ बजे खेला जाना था, जो अब नहीं होगा। इसके अलावा भारत छह अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका, 11 अक्तूबर को बांग्लादेश और 13 अक्तूबर को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। लीग चरण के मुकाबलों के बाद शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल 16 अक्तूबर को खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 18 अक्तूबर को होगा।

यानी शारजाह में अगले दो हफ्ते क्रिकेट के पुराने सितारों का जलवा देखने को मिलने वाला है। युवराज-हरभजन की भारत चैंपियंस हो या गेल-रसेल की वेस्टइंडीज चैंपियंस हो या एबी डिविलियर्स की दक्षिण अफ्रीका, दिग्गजों के इस टूर्नामेंट में हर मुकाबले में पुराने दौर की यादें और नए रोमांच का मेल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed