फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The message of valor resonated through the staging of Rashmirathi

Sitapur News: रश्मिरथी के मंचन से गूंजा वीरता का संदेश

Tue, 06 Oct 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 06 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The message of valor resonated through the staging of Rashmirathi
खैराबाद में नाटक रश्मिरथी का मंचन करते कलाकार।    -संवाद
सीतापुर। खैराबाद स्थित भूमिजा बहुउद्देशीय हॉल में भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध काव्यकृति रश्मिरथी का नाट्य मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


कलाकारों ने प्रभावी अभिनय और सशक्त संवादों के माध्यम से महाभारत के महान योद्धा कर्ण के जीवन, संघर्ष, शौर्य, त्याग, आत्मसम्मान और दानवीरता को जीवंत किया। सामाजिक विषमता और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कर्ण के अदम्य साहस, मित्रता के प्रति निष्ठा और दानशीलता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति में अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने और कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन


युद्ध प्रसंगों के साथ संगीत, प्रकाश व्यवस्था, मंच सज्जा और कलाकारों की वेशभूषा ने नाटक को प्रभावशाली बनाया। निर्देशन मानवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और संवाद अदायगी को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कलाकार और साहित्य व कला प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed