{"_id":"6ac3f603bea3763c750aecac","slug":"machrehta-reaches-final-thanks-to-shahnawazs-explosive-innings-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165286-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शाहनवाज की तूफानी पारी से मछरेहटा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शाहनवाज की तूफानी पारी से मछरेहटा फाइनल में
Tue, 06 Oct 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख में क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। -संवाद
मिश्रिख। मेला मैदान में चल रहे मिश्रिख प्रीमियर लीग सीजन-1 में रोमांच बढ़ता जा रहा है। रविवार रात खेले गए चौथे दिन के मुकाबलों में शाने मछरेहटा ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चौके-छक्कों की बरसात ने हजारों दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय भार्गव ने टॉस कराकर किया। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने हल्क विजनरीज के खिलाफ निर्धारित आठ ओवर में 148 रन बनाए। टीम के जैदान ने 13 गेंदों पर 39 रन की विस्फोटक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्क विजनरीज की टीम आठ ओवर में 69 रन ही बना सकी।
दूसरे नॉकआउट मुकाबले में शाने मछरेहटा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। मुंबई इंडियंस ने आठ ओवर में 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मछरेहटा के बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की। शाहनवाज बेग ने चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए टीम को महज 7.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन के लिए शाहनवाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें रजनेश ऑटो सेल्स की ओर से ट्रॉफी और रामशंकर सूरज प्रताप सर्राफ की ओर से चांदी का नोट देकर सम्मानित किया गया। संयोजक मयंक शेखर गोलू कश्यप, रोहित वर्मा, तौफीक, विश्वास, आमिर और शुभांशु समेत आयोजन समिति के सदस्य फाइनल की तैयारियों में जुटे रहे।