{"_id":"6ac3f8709bf121dbdf066131","slug":"power-out-in-680-villages-even-after-eight-days-sitapur-news-c-102-1-slko1053-165281-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 680 गांवों में आठ दिन बाद भी बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 680 गांवों में आठ दिन बाद भी बिजली गुल
Tue, 06 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। लगातार बारिश और आंधी के बाद जिले के 680 गांवों में आठ दिन बाद भी सोमवार को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पोल टूटने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत है। कई स्थानों पर अब तक विभागीय टीमें नहीं पहुंची हैं।
आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पिसावां, मिश्रिख, बिसवां, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा और रेउसा के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्रों पर पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
95 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग मरम्मत और नए पोल लगाने में जुटा है। रेउसा, रामपुर मथुरा, नैमिषारण्य, औरंगाबाद, हरगांव व बिसवां क्षेत्र के प्रभावित गांवों में जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है।