{"_id":"58c9804e4f1c1bb66032b873","slug":"women-protest-against-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज महिलाओं ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज महिलाओं ने घेरा थाना
Amarujala Bureau
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्या के मामले में केस दर्ज न होने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को तालगांव कोतवाली का घेराव कर दिया। हंगामे के चलते आननफानन पुलिस पति समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद हंगामा शांत हो सका। विवाहिता की करीब 12 दिन पहले मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तालगांव के परसेंडी निवासी ऊषा (35) पत्नी रामलखन की तीन मार्च को घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामले में लहरपुर इलाके के पोंगलीपुर निवासी मृतका के परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन मामले में केस दर्ज नहीं किया था। करीब 12 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज परिवारीजनों ने महिला मोर्चा की कौशल्या देवी के नेतृत्व में बुधवार को तालगांव कोतवाली का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर तहरीर के आधार पर महिला के पति रामलखन, सास शकुंतला, ससुर ईश्वरदीन व चंदन सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद महिलाओं ने थाने का घेराव खत्म किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।