{"_id":"6a6a51d9ba084ae5cb03c13a","slug":"wild-animal-kills-calf-tethered-to-a-stake-panic-ensues-sitapur-news-c-102-1-stp1002-161087-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जंगली जानवर ने खूंटे में रस्सी से बंधे बछड़े को मार डाला, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जंगली जानवर ने खूंटे में रस्सी से बंधे बछड़े को मार डाला, दहशत
Thu, 30 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
कॉम्बिंग करती वन विभाग की टीम। - संवाद
सीतापुर। बिसवां वन रेंज में पिछले कई दिनों से जंगली जानवर की दहशत बनी हुई है। अब थानगांव इलाके में मुझेहना के मजरा बस्तीपुरवा में जंगली जानवर ने बछड़े को निवाला बना लिया। बुधवार सुबह खूंटे में रस्सी से बंधे बछड़े का क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीणों को होश उड़ गए। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं।
वन विभाग की टीम कॉम्बिंग कर रही है। विभाग के मुताबिक गांव के आसपास किसी वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले हैं। हमलावर जानवर की तलाश में टीम जुटी है।
थानगांव इलाके के बैजवारी गांव में पिछले सप्ताह एक बच्ची को जंगली जानवर उठा ले गया था। इसके दो दिन बाद छत पर मामा-पिता के साथ सो रही पांच माह की बच्ची किसी जंगली जानवर के हमले से जख्मी हो गई थी।
इसके अलावा कर्बलापुरवा में ग्रामीणों ने बाघ जैसी दहाड़ सुनाई देने का दावा किया था। हालांकि, वन विभाग को किसी भी घटना में कोई पगचिह्न नहीं मिला। इस बीच मंगलवार रात मुझेहना के मजरा बस्तीपुरवा में एक बछड़े को किसी जंगली जानवर ने निवाला बना लिया। बुधवार सुबह बछड़े का क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खूंटे में रस्सी से बंधे बछड़े को जंगली जानवर ने खाया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की, लेकिन किसी वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले। वन विभाग ने किसी वन्यजीव के हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है। बछड़े की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर काफी दह तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि हमलावर जानवर कौन था। वहीं, घटना के बाद किसान खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।