फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   wife killed her husband along with son in sitapur

यूपी: पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति की गला दबाकर कर दी हत्या, शव घर में दफनाया

Tue, 28 Dec 2021 12:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 12:17 AM IST
सार

घटना की वजह शराब बताई जा रही है। एसओ ने बताया कि कमलेश शराब पीता था और आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। घटना के दिन भी वह नशे में पत्नी की पिटाई कर रहा था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
wife killed her husband along with son in sitapur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना हरगांव इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। हत्यारोपी मां-बेटे ने शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर सोमवार की शाम को घर से शव बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


वारदात में मृतक के चचेरे भाई भी शामिल था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, बेटे, चचेरे भाई पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना हरगांव इलाके कर बाघपुर निवासी कमलेश के घर से कुछ लोगों को दुर्गंध आने की जानकारी हुई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर हरगांव एसओ बृजेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस की माने तो जांच के दौरान सामने आ आया कि कमलेश की हत्या कर दी गई है और उसके शव को घर के कमरे में ही दफना दिया गया है। पुलिस ने गड्ढा से शव बरामद किया है। एसओ ने बताया कि करीब 15 साल पहले शादी की थी।  उसने दूसरी शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले कमलेश लापता हो गया। पत्नी व बेटे ने कोई सही जानकारी उन्हें नहीं दी। एसओ ने बताया कि मृतक की पत्नी व बेटे आदर्श ने कमलेश की हत्या की है। दोनों ने हत्या का जुर्म कुबूल किया है। एसओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि वारदात 17 दिसम्बर की है। बेटा आदर्श व गोपाल मृतक के शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था। 


एसओ ने बताया कि मृतक के भाई रामकिशुन की तहरीर पर पत्नी सुनीता, बेटा आदर्श व चचेरे भाई गोपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की वजह शराब बताई जा रही है। एसओ ने बताया कि कमलेश शराब पीता था और आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। घटना के दिन भी वह नशे में पत्नी की पिटाई कर रहा था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed