Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two trucks collide after sudden braking, causing a traffic jam

Sitapur News: अचानक ब्रेक लगाने से भिड़े दो ट्रक, लगा जाम

Sun, 22 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collide after sudden braking, causing a traffic jam
सिधौली। सिधौली कस्बे में महमूदाबाद क्रॉसिंग के निकट शनिवार सुबह आगे चल रहे लोडर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसमें जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया और चालक उसी के भीतर फंस गए। पुलिस और यातायात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान लंबा जाम लग गया और करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कस्बे के महमूदाबाद चौराहे के पास दो 16 टायर वाले ट्रक एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे लोडर ट्रक ने ब्रेक लगा दिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पीछे चल रहा ट्रक संभल नहीं सका और जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बलदेव (48) निवासी श्रेषखेरा, बिलासपुर जिला रामपुर केबिन में बुरी तरह फंस गगे। उसके पैरों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

यातायात दक्षिणी प्रभारी राजबहादुर ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को निकालने के बाद सीएचसी भिजवाया। इसके बाद साथ मौजूद क्लीनर वसीम निवासी कैमिली जिला रामपुर निजी वाहन से घायल चालक को लेकर घर रवाना हो गए। ट्रकों की भिड़ंत के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान आगे निकलने की होड़ में बेतरतीब तरह से वाहन चलाने से करीब तीन घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। कस्बे के अनिल चौरसिया, विनोद पांडेय, आशीष सिंह, विवेक दीक्षित ने बताया कि हादसे के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रकों की भिड़ंत के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाने से जाम लग गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत बाद यातायात बहाल करा कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed