{"_id":"6071eb8b8ebc3ed3d535f6ab","slug":"wife-beheaded-with-sharp-edged-weapon-sitapur-news-lko5736201175","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से पत्नी को काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से पत्नी को काट डाला
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना रामकोट इलाके में आपसी विवाद को लेकर अधेड़ ने पत्नी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शराबी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
थाना रामकोट इलाके के बैटपुर निवासी नीरू (50) पत्नी रामनरेश का बीती रात पति से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति के सिर पर खून सवार हो गया। आरोप है कि गुस्साए पति ने पत्नी के सिर और जबड़े पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुुंचे। महिला खून से लथपथ पड़ी थी। उसे इलाज के लिए ले जाने
अक्सर होता था विवाद
मृतक के बेटे धर्मेश का कहना है कि माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता था। मां अक्सर मायके या फिर कहीं और बिना बताए चली जाती थी। इसी बात को लेकर दंपती के बीच अनबन चल रही थी और विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर पिता ने मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को लेकर धर्मेश ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संजीत सोनकर, एसओ रामकोट