फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   When the sun glared, the heat started making us miserable

Sitapur News: सूरज ने आंखें तरेरीं तो बेहाल करने लगी तपिश

Sun, 12 Apr 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 12 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
When the sun glared, the heat started making us miserable
धूप से बचने के लिए रुपट्टे का सहारा लेकर जाती युवती। संवाद
सीतापुर। जिले में गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। पांच दिन में अधिकतम पारा 10 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री तक ऊपर चढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूरज ने आंखें तरेरीं तो दोपहर में तपिश से लोग बेहाल हो गए। जिला आपदा विशेषज्ञ हीरालाल ने बताया कि अगले चार से पांच दिन तक पारे में लगातार उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते के आखिर तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं, रविवार दोपहर शहर के बाजारों में लोग तपिश से बचते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में पिछले सप्ताह दो से तीन बार आंधी-पानी आने से अधिकतम पारा लुढ़ककर 25 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम में बदलाव ने गर्मी के तेवर ढीले कर दिए थे। मौसम साफ होने पर धूप ने तेजी पकड़ी तो पारा उछलने के साथ गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते गए। गत बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 28 डिग्री, शुक्रवार को 31 डिग्री, शनिवार को 34 डिग्री और रविवार को 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम के तल्ख तेवर ने लोगों की दुश्वारी बढ़ा दी है। रविवार सुबह से ही चिलचिलाती धूप चुभने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी होती रही। करीब 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से धूल भरी गर्म हवाएं चलती रहीं। भीषण गर्मी व तेज हवाओं के कारण अधिकतर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। जरूरी काम से निकले राहगीरों का हाल खराब रहा। तेज धूप से बचने के लिए लोग कपड़े से सिर व चेहरा ढंके रहे। घरों में गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पंखे और कूलर का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बाजार में खरीदारी करने पहुंचे रवि मिश्र ने बताया कि रविवार को धूप की तपिश ने मई-जून सरीखी गर्मी का अहसास करा दिया। राहुल ने कहा कि दवा लेने बाहर निकलना पड़ा, धूप से बचने को गमछे से चेहरा ढांकना पड़ रहा है। प्रियंका ने बताया कि अब गर्मी का आलम यह है कि घरों में पंखे और कूलर चलाने पर भी राहत नहीं मिल रही है।

वहीं, जिला आपदा विशेष हीरालाल ने अगले चार से पांच दिन तक पारे में लगातार उछाल आने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते के आखिर तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। लिहाजा, अब गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है।


तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम

13 अप्रैल 35 21

14 अप्रैल 37 22

15 अप्रैल 39 23

16 अप्रैल 39 23

17 अप्रैल 40 24

18 अप्रैल 41 25
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed