{"_id":"6769a6657edb44a58405d2a0","slug":"when-the-body-of-the-overloaded-truck-tilted-another-truck-was-parked-next-to-it-sitapur-news-c-102-1-stp1002-124160-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ओवरलोड ट्रक की बॉडी झुकी तो दूसरा ट्रक सटाकर खड़ा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ओवरलोड ट्रक की बॉडी झुकी तो दूसरा ट्रक सटाकर खड़ा किया
Mon, 23 Dec 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से सटाकर खड़ा किया दूसरा ट्रक।
जहांगीराबाद (सीतापुर)। ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक नियमों को रौंदते हुए बेरोकटोक फर्राटा भर रहे हैं। सदरपुर थाना इलाके में सोमवार को बिसवां-रेउसा मार्ग पर गन्ने भरा एक ओवरलोड ट्रक दौड़ा तो राहगीर जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। यह ट्रक ओवरलोड होने से दाहिनी तरफ झुक गया था, देखने से लगा मानों किसी भी समय पलट सकता है।
गनीमत रही कि दूसरे ट्रक को साइड में खड़ा कर उसे पलटने से बचा लिया गया। अन्य ट्रक में गन्ने लदवाकर भेजा गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम की समस्या बनी रही। बिसवां चीनी मिल का जहांगीराबाद में गन्ना क्रय केंद्र संचालित है।
सोमवार को सेंटर से ट्रक संख्या यूपी 78 बीटी 3751 गन्ने लादकर सेकसरिया शुगर फैक्टरी बिसवां के लिए रवाना हुआ। ओवरलोड होने के कारण ट्रक की बॉडी दाहिनी तरफ झुक गई। बिसवां-रेउसा मार्ग पर धामीसरांय के पास ट्रक की बॉडी एक ओर झुकने लगी। यह देख राहगीरों में हड़कंप मच गया।