{"_id":"695577172b88e747460c6e97","slug":"welcoming-the-new-year-with-enthusiasm-and-excitement-sitapur-news-c-102-1-stp1002-147341-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: उमंग व उत्साह के साथ किया नव वर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: उमंग व उत्साह के साथ किया नव वर्ष का स्वागत
विज्ञापन
नए साल के जश्न पर सेल्फी लेती युवतियां।
- फोटो : नए साल के जश्न पर सेल्फी लेती युवतियां।
सीतापुर। कड़ाके की सर्दी पर नए साल 2026 के स्वागत का उत्साह भारी पड़ा। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जगह-जगह पार्टियों के आयोजन किए गए। इनमें युवाओं ने जमकर धमाल किया। खुशनुमा माहौल में सभी ने अपने-अपने अंदाज में नए साल का इस्तकबाल किया। मध्य रात घड़ी में 12 बजते ही हैप्पी न्यू इयर की गूंज सुनाई दी। बधाई देने का सिलसिला चल निकला। पुलिस भी सतर्क रहकर शहर में गश्त करती नजर आई।
नव वर्ष के स्वागत का उल्लास पूर्व संध्या से ही हिलोरें मारने लगा। जैसे-जैसे मध्यरात्रि का समय नजदीक आता गया लोगों का उत्साह बढ़ता गया। साल 2026 के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेस्टोरेंटों में न्यू ईयर पार्टियां शाम गहराते ही शुरू हो गईं। इनमें डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके। कुछ लोगों ने अपने घरों पर पार्टियों का आयोजन किया। मस्ती से झूमते युवा नए साल के स्वगात के जश्न में डूब गए। घड़ी की दोनों सूईं के आपस में मिलन का बेसब्री से इंतजार होने लगा। जैसे ही घड़ी ने रात के 12 बजाए नए साल का खुमार हर किसी पर छा गया। केक काटकर एक-दूसरे को बधाइयों का दौर शुरू हो गया। हैप्पी न्यू ईयर की गूंज हर तरफ सुनाई देने लगी। बधाई देने का सिलसिला देर तक चलता रहा।
सोशल साइटों पर तैरते रहे शुभकामना संदेश
नए साल की शुभकामना देने के लिए सोशल साइट्स का लोगों ने भरपूर उपयोग किया। पूर्व संध्या से ही फेसबुक, ट्विटर, व्हाटसअप सहित अन्य सोशल साइटों पर बधाई संदेश तैरने लगे। फेस टू फेस, वॉइस रिकार्ड, डिजीटल न्यू ईयर पिक्चरों को भेजकर की बधाइयां दी गईं।
विज्ञापन
पुलिस रही सतर्क
नए वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस सतर्क नजर आई। पुलिस की गाड़ियां सांझ ढलने के साथ ही शहर की सड़कों पर दौड़ने लगीं। पुलिस की टीमें लगातार सार्वजनिक स्थलों, चौराहों आदि पर पैनी नजर बनाए रहीं। इस दौरान कोई शराब का सेवन कर वाहन न चलाए और स्टंट न करे इसके लिए चेकिंग अभियान भी चलाया।