फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   weather is cold

धूप ने दी राहत पर गलन बरकरार

Tue, 02 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
weather is cold
सीतापुर में मंगलवार धूप निकलने के बाद सरोजनी वाटिका पार्क में झूला झूलते बच्चे। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से मंगलवार को काफी राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ धूप ने पूरे दिन ठंड को गायब सा कर दिया। रात गहराने के साथ ही गलन बढ़ गई थी। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को भी सुबह कोहरे के बाद दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकल सकती है। जिले में पिछले 10 दिनों से हाड़कंपाऊ ठंड हो रही थी, इससे लोगों का बुरा हाल था। मंगलवार सुबह भी कोहरा पड़ा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा गायब हो गया। 10 बजे के बाद अच्छी धूप निकल आई थी।
विज्ञापन

इस माह में पहली बार इतनी तेज धूप निकली। दिन में धूप बनी रहने से लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि, शाम को गलन बढ़ गई। रात में कोहरा पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात में और सुबह कोहरा रह सकता है। दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप भी निकलने के पूरे आसार हैं। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed