{"_id":"66a5402557427fa0790fc9f4","slug":"water-and-cleanliness-echoed-in-the-board-meeting-sitapur-news-c-102-1-slko1037-116776-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बोर्ड बैठक में गूंजा बिजली, पानी व सफाई का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बोर्ड बैठक में गूंजा बिजली, पानी व सफाई का मुद्दा
Sun, 28 Jul 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद(सीतापुर)। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद की बोर्ड बैठक शनिवार को हुई। इसमें सभासदों ने वार्डों में फैली अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मोहम्मद अहमद ने की।
अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बजट पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि जून माह में 3,58,30,398 रुपये की आय हुई है। जबकि 1,52,67,519 रुपये का व्यय हुआ है। सभासद संघ के अध्यक्ष चक्र सुदर्शन पांडेय ने कहा नगर पालिका द्वारा मकानों का सर्वे करवाकर गृहकर वसूला जाए, जिससे राजस्व में वृद्धि हो।
पैगंबरपुर के सभासद आसिफ सईद ने कहा कि करीब एक वर्ष से नगर के स्वागत द्वार खुले पड़े हुए हैं। अभी तक दूसरे लगवाएं नहीं गए हैं। राजस्व निरीक्षक कहीं भी क्षेत्र में दिखाई नहीं देती हैं। सरावगी टोला सभासद शीबा खातून ने कहा कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। नई बाजार की सभासद बीना गुप्ता ने कहा कि लाइटें खराब पड़ी हैं। नालियों के क्राॅस के पत्थर टूटे हैं।
विज्ञापन
इंचौली सभासद अशोक कुमार ने कहा कि गांव जाने वाले सड़क काफी जर्जर पड़ी है। लेकिन नहीं बन रही है। नूरपुर सभासद केहकसा ने कहा कि सड़क खुदी पड़ी है। वार्ड की बिजली शहर उपकेंद्र से करवाने की कई बार बात कही जा चुकी है। इंदौरा वार्ड के सभासद संतोष मिश्रा ने कहा कि चेयरमैन भी वार्डों का निरीक्षण करें, जिससे पता चल सके की क्षेत्र में कितना काम हो रहा है।
सभासदों ने वापस किए लंच पैकेट
बैठक में मौजूद सभी सभासदों ने लंच पैकेट वापस कर दिए। सभासदों ने कहा कि इतना खराब लंच पैकेट हमें नहीं चाहिए। सभासदों ने कहा कि बोर्ड बैठक में पहले मीटिंग हाल के लिए फनीचर लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन आज तक नहीं लग सका है।