फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Voting will be done under the supervision of 55 sector magistrates.

Sitapur News: 55 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में होगा मतदान

Tue, 02 May 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Voting will be done under the supervision of 55 sector magistrates.
सीतापुर। जिले की 11 निकायों में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए चार मई को मतदान होगा। निकाय क्षेत्रों को 55 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से अपनी देखरेख में शांतिपूर्ण सकुशल मतदान कराया जाएगा। साथ ही 22 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

छह नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के अध्यक्ष और 227 सभासद पदों के चुनाव के लिए चार मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण सकुशल कराने के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं। मतदान के दिन कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने पाए इसको लेकर प्रशासन सतर्क है। निकायों को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। जिससे मतदान पर सतर्क नजर रखी जा सके। सभी निकायों को 55 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों में 22 जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक 17 सेक्टर सीतापुर नगर पालिका परिषद में बनाए गए हैं। जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनकी ओर से तीन मई को संंबंधित मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों को सकुशल पहुंचाने की जिम्मेदारी रहेगी। इसकी रिपोर्ट व जोनल सहित अन्य संबंधित अफसरों को देंगे। मतदान के दिन हर दो घंटे पर कितने फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम सहित संबंधित अफसरों का उपलब्ध कराएंगे। जिसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी भेजी जाएगी। अपनी देखरेख में मतदान कराने के साथ ही मत पेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखवाने का भी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निकायवार बनाए गए सेक्टर और जोन -

निकाय का नाम जोन की संख्या सेक्टर की संख्या
सीतापुर छह 17
बिसवां दो पांच
महमूदाबाद दो पांच
लहरपुर दो पांच
मिश्रिख दो पांच
खैराबाद दो पांच
हरगांव एक दो
महोली दो तीन
सिधौली एक तीन
पैंतेपुर एक दो
तंबौर एक तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed