फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Video of Priyanka Gandhi and DM's conversation goes viral

सीतापुर : प्रियंका गांधी और डीएम की बातचीत का वीडियो वायरल, गुस्से में थीं कांग्रेस महासचिव

Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 08 Oct 2021 01:24 AM IST
सार

वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी और डीएम विशाल भारद्वाज के बीच अंग्रेजी में बातचीत हो रही है। डीएम प्रियंका गांधी से रिक्वेस्ट करतें हैं, लेकिन वह वहां से गेस्ट हाउस के अंदर चली जाती हैं।

विज्ञापन
Video of Priyanka Gandhi and DM's conversation goes viral
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

बुधवार को पीएसी गेस्ट हाउस से जाने से पहले मामले को लेकर जानकारी लेने पहुंचे डीएम और प्रियंका गांधी की कैंपस में बातचीत हुई। इसका किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी और डीएम विशाल भारद्वाज के बीच अंग्रेजी में बातचीत हो रही है। डीएम प्रियंका गांधी से रिक्वेस्ट करतें हैं, लेकिन वह वहां से गेस्ट हाउस के अंदर चली जाती हैं।

विज्ञापन


वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह डीएम की बात से संतुष्ट न होकर नाराजगी भरे अंदाज में अंदर चली जाती हैं। दरअसल, बताया यह जा रहा है कि बुधवार को सरकार से अनुमित मिलने के बाद प्रियंका गांधी के लखीमपुर जाने को लेकर क्या रुख है, क्या तैयारी है, इसकी जानकारी लेने और बातचीत करने के लिए डीएम विशाल भारद्वाज पीएसी कैंपस में गए थे, जहां से बातचीत हुई।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार को यह वीडियो वायरल कर दिया गया। डीएम विशाल भारद्वाज ने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की है। हालांकि, वीडियो के बारे में उन्हें बताया गया तो उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाना था, उसी सिलसिले में वह बात करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed