{"_id":"6ad1bd65aa7e398fe4026b09","slug":"sitapur-man-shoots-himself-with-a-licensed-gun-amid-a-family-dispute-dies-body-found-lying-on-the-floor-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पारिवारिक कलह में लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मौत, फर्श पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: पारिवारिक कलह में लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मौत, फर्श पर पड़ा मिला शव
Fri, 16 Oct 2026 11:30 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:30 AM IST
सार
आवाज सुनकर घरवाले आनन-फानन कमरे में पहुंचे तो पंकज फर्श पर खून से लथपथ पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें आवाज दी और नब्ज टटोलकर देखा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सीतापुर जिले के सिधौली के अटरिया के असेनिया गांव में शुक्रवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
असेनिया गांव निवासी पंकज त्रिपाठी (45) शुक्रवार सुबह अपने कमरे में थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घरवाले आनन-फानन कमरे में पहुंचे तो पंकज फर्श पर खून से लथपथ पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें आवाज दी और नब्ज टटोलकर देखा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची अटरिया पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन