{"_id":"6ad128abb1b782882f0040ed","slug":"body-of-a-teenager-found-hanging-from-a-tree-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165951-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला किशोर का शव
Fri, 16 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
पिसावां। प्रेमपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत (15) का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर एक पेड़ पर बने फंदे से लटकता मिला। वह बुधवार शाम से लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार लक्ष्मीकांत बुधवार शाम से घर से लापता थे। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह किशोर का शव मिलने की सूचना परिजनों को ग्रामीणों से मिली।
सूचना मिलने पर सीओ महोली ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि पिसावां पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के मोबाइल फोन आदि की भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के पास किशोर की चप्पलें भी पड़ी मिलीं। किशोर के पिता आशीष कुमार ने गांव निवासी एक किशोरी के भाइयों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई के अनुसार लक्ष्मीकांत गांव की ही एक किशोरी को उसके घर छोड़ने गया था। मृतक और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग होने की भी चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।