{"_id":"67f1741328848adb6e043297","slug":"uproar-over-death-of-child-after-delivery-sitapur-news-c-102-1-slko1053-129702-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रसव के बाद बच्चे की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रसव के बाद बच्चे की मौत पर हंगामा
Sat, 05 Apr 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। नगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। ससुराल व मायके पक्ष के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ। मौके पर आई पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
ग्राम उमरा पिडुरिया निवासी रन्नो ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बहू गर्भवती थी। बहू के पिता कढि़ले ने कहा था कि नगर के एक अस्पताल में मेरी जान पहचान है। सब मेरी जिम्मेदारी रहेगी।
इस पर बहू को वहां भर्ती कराया गया। ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। कढि़ले की पत्नी ने बच्चे को डिब्बे का दूध पिला दिया। तब डॉक्टर ने कहा कि मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। बच्चे को यहां से ले जाओ। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं मायके पक्ष से कढि़ले ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बेटी गर्भवती थी। नगर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर आए थे। जब वह अस्पताल आए तो सब लोग छोड़कर भाग गए। जिसको लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद होने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कराई जा रही है।