{"_id":"61eaf57f36e579407768f4f2","slug":"union-minister-teni-did-not-resign-rakesh-tikait-said-will-get-justice-by-meeting-the-victim-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: केंद्रीय मंत्री टेनी का इस्तीफा न देना दुखद, राकेश टिकैत बोले- पीड़ित परिवार से मिलकर दिलाएंगे न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: केंद्रीय मंत्री टेनी का इस्तीफा न देना दुखद, राकेश टिकैत बोले- पीड़ित परिवार से मिलकर दिलाएंगे न्याय
Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM IST
सार
राकेश टिकैत अपने दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को लखीमपुर जनपद जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनपद से गुजरते हुए पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए पांच किसानों के परिवारों से मिलेंगे।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखीमपुर में हुई घटना में किसानों की मौत के बाद मचे सियासी बवाल पर किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को सीतापुर में फिर से निशाना साधा है। राकेश टिकैत ने कहा कि इस घटना में संलिप्त केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का इस्तीफा न देना बहुत ही दुखद है। पीड़ित परिवारों को हर हाल में न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत अपने दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को लखीमपुर जनपद जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनपद से गुजरते हुए पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए पांच किसानों के परिवारों से मिलेंगे। जेल में बंद लोगों के परिवारीजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। हर हाल में पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष कह रहा है कि किसान बिल वापस लेने के बाद आपके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। राकेश टिकैत ने कहा कि हम तो पक्ष में हैं, न ही विपक्ष में हैं। हम तो किसान नेता हैं, किसानों के हक की आवाज उठाते है और उठाते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि यह बहुत ही दुखद है। मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था।
विज्ञापन