{"_id":"66c0ee61d3e1e27d8106b9d7","slug":"uncontrolled-car-crushes-bike-riding-teacher-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117654-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अनियंत्रित कार ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अनियंत्रित कार ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौत
Sun, 18 Aug 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र में मंगू चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया। कार ने सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइकों, पीडब्ल्यूडी के शिलापट व पुलिस की ओर से लगाई गई लोहे की बैरीकेडिंग को भी तोड़ डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से सीएचसी बिसवां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिसवां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोधनी सरैंया गांव निवासी कमलाकांत मिश्र (35) रोज की तरह शुक्रवार को भी जहांगीराबाद गांव में ट्यूशन पढ़ाने गए थे। लौटते समय मंगू चौराहे पर बने पुलिस सहायता केंद्र के पास रेउसा की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक उछलकर दूर जा गिरे। सिर, पैर व मुंह में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी बिसवां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बाइक को टक्कर मारने वाले कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष रेउसा घनश्याम ने बताया कि कार चालक हिरासत में है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बच्चों के बीच थे लोकप्रिय
कमलाकांत जहांगीराबाद के श्री राम मनोहर श्रीवास्तव स्मारक विद्यालय में शिक्षक थे। वह बेहद सरल स्वभाव के थे। वह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर सुनकर सभी भावुक हो गए। उनके आवास पर भारी भीड़ रही। अंतिम संस्कार शनिवार देर शाम पैतृक गांव गोधनी सरैंया में किया गया। उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
बिटिया बोली- काश! मैं मिठाई लाने को न कहती
कमलाकांत मिश्र की बेटी अनुष्का ने उनसे मिठाई लाने को कहा था। बेटी ने कहा था कि पापा मिठाई लेते आना। कल स्कूल में राखी बांधेंगे। इसीलिए कमलाकांत वापस घर जाते समय मंगू चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान गए थे। घटना के बाद से उनकी पत्नी व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। बिटिया यही कह रही है कि काश! मैं मिठाई लाने को पापा से न कहती। कमलाकांत के परिवार में पत्नी रेनू के अलावा पुत्र अथर्व व पुत्री अनुष्का है। परिवार में वृद्ध माताजी व छोटा भाई शिवाकांत है।
कार में सवार थे तीन लोग, हिरासत में चालक
घटना के बाद ग्रामीणों ने नशे में धुत कार चालक को गाड़ी के अंदर से निकाला। मौके पर चालक शेरू ने बताया कि वह बहराइच से आ रहा है। अंगूठा छाप है। खैराबाद में ससुराल है। डीएल नहीं है। बीयर पी रखी है। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे। जिनमें से दो भाग गए। गाड़ी में बियर के कैन, बीड़ी, सिगरेट व नमकीन के पैकेट मिले हैं।
कार का इंश्योरेंस संग पॉल्यूशन हो चुका था खत्म
जिस गाड़ी से हादसा हुआ वह फतेहपुर जिले में सुरेंद्र कुमार के नाम पंजीकृत है। कार का इंश्योरेंस 10 जून 2024 को एक्सपायर हो चुका है। वहीं, पॉल्यूशन भी एक्स्पायर है। सुरेंद्र इस गाड़ी के दूसरे मालिक हैं।