{"_id":"6140e98a8ebc3e7fce254969","slug":"uncontrollable-fever-death-of-another-girl-sitapur-news-lko595582268","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू हो रहा बुखार, एक और बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू हो रहा बुखार, एक और बच्ची की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड भर्ती दो बच्चे। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में संक्रमण का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बुखार के चलते जिला अस्पताल में मंगलवार को एक बच्ची की मौत हो गई। बुखार के पांच नए बच्चे भर्ती कराए गए है। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण बेड़ का अकाल पड़ रहा है। एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को इलाज कराने में दुश्वारियां आ रही है।
वायरल बुखार का संक्रमण बच्चों में तेजी से फैल रहा है। खैराबाद इलाके के कोडरी निवासी सना परवीन (8) को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजन सना को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। वहां पर कुछ ही देर में सना ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि कई चिकित्सकों को दिखाया था लेकिन बुखार उतर नहीं रहा था।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में मंगलवार को शिवम, अंजली, अनिल, रोशनी व शिवांगी को तेज बुखार आने पर भर्ती कराया गया। इसके अलावा बढ़ते मरीजों के कारण चिल्ड्रेन वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया है। अब हालात खराब हो रहे है। एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए जा रहे है।
विज्ञापन
चिल्ड्रेन वार्ड में आदी शुक्ला व कमला एक बेड पर लेटे हुए है। दोनों बच्चे मलेरिया से संक्रमित है। रूचिका व विकास एक बेड पर है। प्रियांशी व रागिनी एक साथ लेटकर इलाज करा रहे हैं। अनिकेत व शोभित एक ही बेड पर लेटेे हुए हैं। इनके परिजनों ने बताया कि बेड न होने के कारण दो बच्चों को एक साथ लिटाया जा रहा है।
बुखार की दवाओं की बढ़ी मांग
वायरल के चलते दवाओं की डिमांड बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि इस समय दवाओं की किल्लत नहीं है। लेकिन वायरल के चलते सबसे अधिक पैरासिटामॉल व एंटीबायटिक दवाओं की डिमांड है। पहले की अपेक्षा इन दवाओं की करीब 30 फीसदी डिमांड बढ़ गई है। अधिकतर लोग इन दवाओं को ही ले रहे है। अन्य दवाओं की बिक्री में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है।
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इनका इलाज किया जा रहा है। बेड की कुछ दिक्कत जरूर आ रही है।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल