फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ultrasound examination will be done again in the district hospital from today

जिला अस्पताल में आज से फिर होगी अल्ट्रासाउंड की जांच

Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound examination will be done again in the district hospital from today
सीतापुर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। अभी तक मशीन खराब होने से मायूस होकर लौट रहे मरीजों को अब फिर से अस्पताल में ही सुविधा मिलने लगेगी। समस्या को लेकर अमर उजाला में खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को लखनऊ से पहुंचे इंजीनियर ने खराब मशीन को ठीक कर सुविधा फिर से शुरू हो गई है। अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए प्राइवेट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में लगी अल्ट्रासाउंड की मशीन पिछले कई दिनों से खराब थी। ऐसे में जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। अस्पताल में सुविधा नहीं होने से मरीज को या तो मायूस होकर घर लौटना पड़ता था या फिर बाहर प्राइवेट में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड की जांच करानी पड़ती थी, इससे मरीज दोहरी मुसीबत से गुजर रहा था। रोजाना जिला अस्पताल से बिना जांच के ही 40 से 50 मरीज बैरंग लौट जा रहे थे। इसको लेकर 24 जून के अंक में अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद जिला अस्पताल के जिम्मेदार हरकत में आए थे। उन्होंने मामले को संज्ञान लिया, लेकिन मशीन का जो पार्ट खराब हुआ था, वह लखनऊ में भी नहीं मिलता है। इसलिए उस पार्ट को केरल से मंगाने के लिए आर्डर किया गया था। पार्ट केरल से आने के बाद शुक्रवार को लखनऊ से जिला अस्पताल आए इंजीनियर शिवम पांडेय ने पार्ट को मशीन में लगाकर उसे सही कर दिया है।
विज्ञापन

इंजीनियर शिवम पांडेय ने बताया कि मशीन में लगने वाला ट्रैक वॉल खराब हो गया था, उसी की वजह से समस्या थी। ये पार्ट यहां नहीं मिलता था। केरल से मंगाया था। मशीन में पार्ट लगाने के बाद कक्ष में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रॉयल करके दिखा दिया है। मशीन सही से काम करने लगी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि मशीन का पार्ट खराब होने की वजह से अल्ट्रासाउंड की जांच नहीं हो पा रही थी। अब समस्या दूर हो गई। शनिवार से जांचें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed