{"_id":"69fe2e783b989ced60015c84","slug":"two-women-died-in-road-accidents-sitapur-news-c-102-1-slko1055-155614-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत
Sat, 09 May 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 09 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिधौली। अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। संदना इलाके के मंगलम चौराहे पर शुक्रवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक उनके देवर चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
मछरेहटा के गुरेनी गांव निवासी सुमन (38) शहबाजपुर गांव में अपने मायके में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थीं। वह अपने देवर सुरेंद्र (30) के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। उनके साथ उनके दो छोटे बच्चों भी थे। वह कुछ देर मंगलम चौराहे पर स्थित क्लीनिक से दवा लेने चली गईं। इसके बाद चौराहे से थोड़ी दूर पहुंचने पर ही उनकी बाइक में पीछे से एक कार टकरा गई।
टक्कर लगने से बाइक सवार चारों लोग जख्मी हो गए। सुमन को कार चालक अपनी कार से लेकर सीएचसी सिधौली पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने सुमन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार सुमन की सात संतानें हैं। सुरेंद्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। कार्रवाई की जा रही है।