फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two trucks clashed, young man killed, four injured

दो ट्रक भिड़े, युवक की मौत, चार जख्मी

Mon, 16 Mar 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two trucks clashed, young man killed, four injured
खैराबाद (सीतापुर)। हाईवे पर भगवानपुर गांव के पास सोमवार को दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से जख्मी साइकिल सवार राहगीर की मौत हो गई, जबकि दोनों ट्रकों पर सवार चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

उनको जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। खैराबाद थाना क्षेत्र में भगवानपुर गांव के पास खीरा लादकर जा रहे एक ट्रक व सामने से रांग साइट आ रहे गन्ना ढोने वाले एक ट्रक की सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में खैराबाद क्षेत्र के ही रफातपुर निवासी साइकिल सवार राहगीर हरद्वारी (45) पुत्र मुल्लू, खीरा भरे ट्रक का चालक बागपत निवासी अंसार हुसैन, गन्ना ढोने वाले ट्रक का चालक महोली निवासी अटठाइस वर्षीय धीरू, इसी ट्रक पर सवार बेनौरा निवासी विमलेश व अमर सिंह सहित कुल चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने इन सभी घायलों को फौरन जिला अस्पताल भेजा। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई थी। घटना के जख्मी हरद्वारी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed