फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two including youth died in road accidents

सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

Fri, 03 Sep 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two including youth died in road accidents
हरगांव/रेउसा (सीतापुर)। हरगांव और रेउसा इलाके में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक मृतक लखीमपुर जिले का निवासी था। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हरगांव इलाके के मोमनाबाद निवासी रामनरेश (55) किसी काम से सलारपुर गया था। वहां उसका पुत्र सुनील भूरे की दुकान से सामान लेकर पैदल ही घर आ रहा था। इस बीच लखीमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लखीमपुर जिले के थाना ईसानगर निवासी राकेश गौतम (40) अपने परिवार समेत लखनऊ के चिनहट में रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार को वह अपनी ससुराल थाना तंबौर के डीहपुरवा मजरा औरंगाबाद निवासी श्रीराम के यहां आया था। वहां से वह बाइक से लौट रहा था।

रेउसा-तंबौर मार्ग पर खुरवालिया-भिठौली के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके पास से कुछ रुपये और दवा मिली। मोबाइल से घरवालों को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed