फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two friends riding a bike died in a road accident

Sitapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Wed, 15 Oct 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died in a road accident
मानपुर । बिसवां मार्ग पर बखरिया गांव के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों दोस्त बिसवां स्थित एक ढाबे पर खाना पैक कराने के लिए गए थे। हादसे की खबर से दोनों दोस्तों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों के साथ ही गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

इलाके के सलेमपुर निवासी हरिओम मौर्य (20) और शीतलपुरवा निवासी दयाराम (21) एक ही बाइक से खाना पैक कराने बिसवां के एक ढाबे पर आए थे। रात करीब 12 बजे उनकी बाइक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि इनमें से दयाराम की मौत मौके पर ही हो गई जबकि हरिओम को सीएचसी बिसवां लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों घर से मानपुर जागरण में शामिल होने की बात कहकर निकले थे। घटनास्थल पर खाना भी बिखरा पड़ा था। घटना के बाद से दोनों परिवारों के साथ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी से वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों की मदद से बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही वाहन को तलाश कर चालक को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।


डीसीएम की टक्कर से ऑटो सवार तीन घायल
झरेखापुर। कोतवाली देहात इलाके में मंगलवार को सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर स्थित बेहडा मोड़ पर डीसीएम की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। हरगांव कस्बा निवासी रोहित, सौरभ और रावेंद्र पांडेय ऑटो से सीतापुर मुख्यालय आ रहे थे। डीसीएम की टक्कर से तीनों जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने पर तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed