फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two dead including teacher, 90 infected

शिक्षक समेत दो की मौत, 90 संक्रमित

Mon, 12 Apr 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two dead including teacher, 90 infected
जिला अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार को खैराबाद विकासखंड के एक स्कूल के सहायक अध्यापक की मौत हो गई। शिक्षक लखनऊ में भर्ती था। सिधौली में एक अधेड़ की मौत हो गई है।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी में एक जज व एक अधिवक्ता के पॉजिटिव मिलने पर कोर्ट को 13 व 14 अप्रैल को बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मी, न्यायालय कर्मी व ब्लॉक कर्मी समेत 90 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 481 पहुंच गई है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 92 पर पहुंच गया है। खैराबाद विकासखंड के बहसोहिया विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक पॉजिटिव होने पर लखनऊ में इलाज करा रहे थे। सोमवार को इनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही रेउसा में एक शिक्षामित्र की मौत हुई थी। बेसिक शिक्षा विभाग में संक्रमण से लगातार दो शिक्षकों की मौत से अन्य शिक्षकों में कोरोना का खौफ फैल गया है। सिधौली कस्बे के सिद्धेश्वर नगर निवासी एक 50 वर्षीय अधेड़ की तबियत अधिक खराब होने पर परिजन लखनऊ लेकर गए थे। लेकिन उनको लखनऊ में बेड न मिल पाने के कारण भर्ती नहीं किया जा सका, इससे परिजन घर ले आए थे।
सोमवार को इनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक को दी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले को सैनिटाइज करवाया। जबकि सिद्धेश्वर में इससे पहले आठ लोग संक्रमित हो चुके हैं।
ईओ पॉजिटिव, नगर पालिका बंद
महमूदाबाद। नगर पालिका महमूदाबाद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस पर नगर पालिका को मंगलवार के लिए बंद कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप ने बताया कि ईओ ने एंटीजन किट से जांच कराई थी, जिसमें वह पॉजिटिव निकले है। ईओ के पॉजिटिव होते हुए नगर पालिका में हड़कंप मच गया है।
मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय बंद रहेगा। वहां पर सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य तीन और लोग संक्रमित हुए हैं।
इन जगहों पर मिले पॉजिटिव
बीडीओ आवास बिसवां, जज कॉलोनी सीतापुर, सीएचसी पिसावां के एक-एक कर्मी पॉजिटिव हुए हैं। पिसावां सीएचसी में कार्यरत आया के दो बेटे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तामसेपुरवा, उजहतपुर, खजुरिया, रिहार, संजय नगर बिसवां, अरसेहरा लिल्सी, सुहलिया, शिवथाना बिसवां, कुचलाई, सहोली सीतापुर, फिरोजपुर हरगांव, सलारपुर हरगांव, झरिया हरगांव, बेलथारा हरगांव, नरहरियापुर हरगांव, जलालपुर, भूलनपुर खैराबाद, राजेपारा, महमूदाबाद, बनजरिया जार, लपकहिया तरसावन मिश्रिख में संक्रमित मिले हैं।
देवकली पिसावां, चिरहौला पिसावां, पिसावां, मूडाखुर्द पिसावां, सेवता पिसावां, रेउसा सीतापुर, झौराकलां, हेतपुर मछरेहटा सिधौली, किचौरा बंगाली सिधौली, जसवंतपुर सिधौली, प्रेम नगर सिधौली, संतनगर सिधौली, रामनगर सिधौली, मानपुर सरवारा सिधौली, घूरामऊ बंगला, हेमपुरवा, नई बस्ती, नारायन पैलेस निकट हेमपुरवा, सिविल लाइन, बक्का बाग शेखसरायं में पॉजिटिव केस मिले हैं।

1729 लोगों की हुई जांच
सीएचसी खैराबाद में बने एल-टू हॉस्पिटल में इस समय 31 मरीज भर्ती हैं। 343 मरीज होम क्वारंटीन है। 36 मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। 71 मरीजों की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को 1729 लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed